फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनी समस्याएं, महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में चल रहे कोविड हेल्प डेस्क की निरीक्षण करती उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्य? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज ने उन्हें सम्मानित किया। उपाध्यक्ष ने जिले के पीड़ित महिलाओं की शिकायत बारी-बारी से सुनी। साथ ही गीता देवी, मीना देवी एवं पूनम यादव एवं अन्य महिलाओं ने अपनी-अपनी शिकायती पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने उत्पीड़ित महिलाओं के क्षेत्र के सीओ से फोन से वार्ता की और निर्देश दिए कि तत्काल निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

उधर, श्रीमती चौधरी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, लेबर रूम, पोस्टर लेबर रूम, प्री पोस्टर लेबर रूम, एक्लेंपसिया एवं पैथोलॉजी लैब को देखा। साथ ही सभी चिकित्सा कक्षों में जाकर मरीजों का रजिस्टर देखा और मरीजों से वार्ता की और उनकी समस्या का भी हाल जाना। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होनी चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ को निर्देश दिया कि महिला अस्पताल में मरीजों के लिए बेड बढ़ाया जाए। साथ ही शासन को एक पत्र लिखकर अवगत कराने को कहा। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज, मनोज मिश्रा, डॉक्टर संगम सिंह, डॉक्टर दीपिका तिवारी, डॉ0 विजय भास्कर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें