फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजे गए देव शिल्पी

Sat, 17 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
इब्राहिमपट्टी स्थित पावरग्रिड में पूजन-अर्चन करते सहायक महाप्रबंधक दीपक कुमार सिंह। - फोटो : balia
विज्ञापन
नगर सहित ग्रामीण इलाकों में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का विधिवत  पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को सजाने के  बाद मंत्रोच्चार के बीच जयकारे लगाते हुए भक्तों ने देव शिल्पी का दर्शन किया।
विज्ञापन



मशीनरी कलपुर्जे की दूकानों से लेकर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचते रहे।


नगर के लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड परिसर में भगवान विश्वकर्मा की  प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान यांत्रिक शाखा तथा वाहन चालक संघ के लोगों  ने विधिवत पूजन अर्चन किया।



इस मौके पर  लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रामस्वरुप, के के झा, एमएम शर्मा, रामयोगी  सिंह, उमेश सिंह, सियाराम, गुप्तेश्वर, दशरथ यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नलकूप विभाग खंड दो के वर्कशाप में भगवान  विश्वकर्मा की प्रतिमा रखकर विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस मौके पर जीएस श्रीवास्तव, सुशील कुमार, छेदी  लाल, विवेक कुमार, अभय कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन




इसी क्रम में टाउन पालीटेक्निक में भी विश्वकर्मा पूजन  समारोह का आयोजन संस्था के कार्यशाला विभाग में हुआ। जिसमें  प्रधानाचार्य इं. एसके उपाध्याय समेत शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं  ने भाग लिया।


इस मौके पर कृष्णमोहन सिंह, ब्रजभूषण कुमार, सुनील  श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। बेल्थरारोड में आदि देव शिल्पी भगवान  विश्वकर्मा जयंती पर  मशीनरी  कलपुर्जे की दूकानों से लेकर विभिन्न मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए  श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।


कृषि मंडी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन  अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बांसडीह तहसील क्षेत्र में  देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से किया । इस  मौके पर विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे का भी आयोजन भी  किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें