बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवनराय चट्टी पर शनिवार की दोपहर उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक के पास से 70 हजार रुपये बरामद किए। चालक द्वारा संतोषजनक उत्तर न देेने एवं कागजात नहीं दिखा पाने पर उड़नदस्ता टीम ने रुपये को पैसे को जब्त कर लिया। इस दौरान उड़नदस्ता टीम ने पैसे की रसीद देते हुए एक सप्ताह के अंदर कागजात उपलब्ध कराने को कहा।
आचार संहिता के मद्देनजर उड़नदस्ता टीम के प्रभारी विजय शंकर राय, एसआई सुरेंद्र नाथ सिंह मय हमराहियों के साथ बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन राय टोला चट्टी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जहां छपरा की ओर से आ रहे ट्रक की जांच की तो उसमें से 70 हजार रुपये बरामद किया। इस दौरान मऊ जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के परिसिया जयराम गांव निवासी व चालक घूरा चौहान से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इंदौर से छपरा मुर्गी का दाना लेकर आया था। जिसे बेचकर वापस जा रहा था। उसके पास के रुपये दाना व ट्रक का किराया का पैसा है। बावजूद उड़नदस्ता टीम ने पैसे को जब्त कर लिया। वहीं टीम का कहना है कि कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार की गई है। इस मौके पर सीओ टीएन दुबे व कोतवाल केके तिवारी रहे।
समन शुल्क वसूलाः रेवती। शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान रेवती पुलिस ने 47 दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से करीब 13 हजार रुपये समन शुल्क वसूला। इसके साथ ही तीन गाड़ियों को चालान किया। इसके अलावा नगर के दुसाध टोली में शनिवार की सायं थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी कर 150 लीटर अवैध शराब एवं उपकरण के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।