फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा से मजदूरों को लेकर चली ट्रेन नागपुर पहुंची

विज्ञापन
माडल रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बस में सवार होने के लिए कतारबद्ध खड़े प्रवासी श्रमिक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। गोवा से बलिया के लिए चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन लगभग 1000 मजदूरों को लेकर भटककर नागपुर पहुंच गई। महाराष्ट्र घुमाने के बाद ट्रेन मजदूरों को लेकर निर्धारित समय से 25 घंटे बाद यह ट्रेन बलिया पहुंची। चार दिनों तक ट्रेन में रहे यात्रियों को गोवा के बाद कहीं भोजन और पानी नहीं दिया गया। मामले में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी डिविजन के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि ट्रैफिक में कंजेक्शन के कारण यह ट्रेन 25 घंटे विलंब से पहुंची है।
विज्ञापन

गोवा के करमाली से कामगारों को लेकर बृहस्पतिवार को बलिया के लिए ट्रेन खुली जो भटककर नागपुर पहुंच गई। ट्रेन से आए मऊ के निवासी संजय चौहान व अवध कुमार ने बताया कि गोवा से ट्रेन निर्धारित समय से चली थी। ट्रेन के चलते समय उनको खाना व पानी मिला था। ट्रेन को महाराष्ट्र के भुसावल से इटारसी का रूट पकड़ना था लेकिन चालक की उदासीनता से वह नागपुर पहुंच गई। इसके बाद ट्रेन महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में घूमती रही और उसमें बैठे श्रमिक भूख और प्यास से तड़पते रहे। ट्रेन को किसी भी स्टेशन पर रोका तक नहीं गया ताकि श्रमिकों को कुछ उपलब्ध हो सके। बाद में चालक को सही रूट की जानकारी हुई तो ट्रेन इटारसी पहुंची। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 1652 नंबर की ट्रेन को शनिवार दोपहर 11 बजे पहुंचना था। यह ट्रेन रविवार दोपहर एक बजकर 28 मिनट पर बलिया पहुंची है। उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रेन से कुल 1129 यात्री आए हैं। इसमें अधिकांश यात्री बलिया, मऊ और आजमगढ़ के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें