हल्दी। गैंगेस्टर के मुकदमे में एक साल से फरार आरोपी के गांव में रविवार की सुबह हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने कुर्की नोटिस चस्पा की। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। मार्च 2019 में बैरिया के तत्कालीन थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने शराब तस्करी के आरोप में छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। सभी के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद यह मुकदमा विवेचना के लिए थानाध्यक्ष हल्दी को सौंप दिया गया था। थानाध्यक्ष हल्दी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पांचों आरोपी जेल भेजे गए थे, जबकि उसी समय से संतोष सिंह पुत्र महात्म सिंह निवासी वाजिदपुर थाना दोकटी फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर रविवार को हल्दी थानाध्यक्ष ने दोकटी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर पहुंच कर मुनादी व कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा किया।