फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो घंटे लगा जाम, ओवरब्रिज पर फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
नगर के ओवरब्रीज पर तथा नीचे लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
बलिया। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को सरकारी कार्यालय, स्कूल, बाजार खुले तो शहर में जाम लग गया। सुबह 10 बजे से दो बजे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि चित्तू पांडेय चौराहा, जिला अस्पताल, जगदीशपुर चौराहा व रोडवेज तिराहे पर दोपहर बाद तक जाम लगा रहा। ओवरब्रिज पर दोनों तरफ से वाहनों के फंसने से वाहन चालक परेशान रहे।
पुलिसकर्मियों की तत्परता से जाम से मुक्ति मिली। अधिवक्ताओं को परिवार न्यायालय आने-जाने में काफी फजीहत उठानी पड़ी। यातायात कंट्रोल रूम से बैठे पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों पर नजर बनाए रहे। जाम छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों को पल-पल की सूचना देते रहे। शहर में सुबह 10 बजे के बाद जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। ट्रेन के आने पर रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से चित्तू पांडेय चौराहे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और यातायात पुलिस ने बहेरी व शहर की तरफ से आने वाले वाहनों को ओवरब्रिज से होकर जाने के लिए डायवर्ट किया।
पुलिस जब तक इसे सुलझाती ओवरब्रिज पर जाम लग गया। ई-रिक्शा व बाइक चालकों की जल्दीबाजी के कारण जाम में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
रोडवेज तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, विशुनीपुर की पटरियों पर दुकानें व अतिक्रमण के कारण छोटे वाहन भी नहीं निकल सके।
जाम छुड़ाने के दौरान पुलिस व वाहन चालकों से झड़प भी कई जगह हुई। टीएसआई समद खां यातायात पुलिस के साथ जाम को छुड़ाने में लगे रहे। जाम से सबसे अधिक दिक्कत बाइक सवारों व राहगीरों को हुई।

नगर के ओवरब्रीज पर तथा नीचे लगा वाहनों का जाम।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें