फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीसरी आंख से स्टेडियम की निगरानी, आने-जाने वालों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर लोरिक स्पोर्ट्स में आने-जाने वालों पर अब तीसरी आंख की निगरानी रहेगी। इसके लिए आठ कैमरे मुख्य द्वार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर लगाए गए हैं। इसकी निगरानी के लिए स्टेडियम कार्यालय भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

वीर लोरिक स्पोटर्स स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरा न होने से शरारती तत्व व चोर घुर आते थे। एक महीने पहले जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद खेल विभाग हरकत में आ गया। स्टेडियम के मुख्य गेट समेत मैदान व अन्य क्षेत्रों में नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। मैदान पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। खेल गतिविधियों पर तीसरी आंख की नजर होगी। खिलाड़ियों न बताया कि बड़े आयोजन में कई बार साइकिल व बाइक चोरी हो गई है। इससे दूर दराज अभ्यास करने वालों के सामने कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सीसीटीवी कैमरे लग जाने से हम सभी की साइकिल व बाइक सुरक्षित रहेगी। जिला क्रिड़ाधिकारी जवाहर यादव ने बताया कि स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। अभी कुछ और स्थलों पर लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें