फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुरानी बलिया की तलाशी गई जमीन, 10 एकड़ का हुआ चिह्नांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जनपद तीसरी बार वर्तमान समय में बसा हुआ है। ऐसे में पुरानी बलिया की भूमि की तलाश करने में प्रशासन जुटा है। शनिवार को सीआरओ के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने शहर से सटे दक्षिण क्षेत्र में मखदूमही व ताजपुर मौजे में 10 एकड़ भूमि तलाशी। इसका चिह्नांकन कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार इस स्थल पर पुरानी बलिया जिला का कलेक्ट्रेट, तहसील, बलिया चौक, बलिया-सहतवार रोड आदि था। नगर पालिका परिषद बलिया के तहत लगभग 10 एकड़ भूमि चिह्नित की गई। इस भूमि को गलत तरीके से राजस्व अभिलेख दर्ज किया पाया गया है। अब इस भूमि को पुनः सरकारी खाते में दर्ज करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके बाद प्रशासन संबंधित फर्जी नाम दर्ज करने वाले पर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में जुटेगा। इसके लिए उपजिलाधिकारी सदर को जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल इस भूमि पर लोग खेती के अलावा प्लाटिंग का कार्य भी कर रहे हैं। पुरानी बलिया जिला की भूमि तलाश को लेकर काफी दिनों से तलाश चल रही थी।
इसको लेकर कई बार प्रशासनिक स्तर से पहले हुई लेकिन भूमि चिह्नित नहीं हो पा रहा था। सीआरओ के नेतृत्व में टीम ने भूमि का चिह्नांकन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि राजस्व टीम पुरानी बलिया की भूमि को चिह्नित किया है। अभी अन्य जमीनों की तलाश कर रही है। इन जमीनों को प्रशासन सार्वजनिक उपयोग में लाएगा। नगर पालिका बलिया के अंतर्गत ग्राम मखदूमही में कलेक्ट्रेट, अस्पताल, चौक और ग्राम ताजपुर में तहसील अवस्थित भूमि चिह्नित की गई। सभी भूमि कब्जे में लेकर सार्वजनिक उपयोग में लाया जाएगा। सरकार के खाते में भूमि दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें