फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने सभासद के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 13 May 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सभासदों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सफ ाईकर्मियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपकर संविदा धनराशि पुनरीक्षित करने एवं वेतन भुगतान की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग किया गया है कि नगर पंचायत चितबड़ागांव में  तैनात संविदा सफाईकर्मी लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उनका पुनरीक्षित वेतन के लिए शासन से वेतन से समिति 2008 के संस्तुतियों के क्रियान्वयन के संबंध में पत्र भी प्राप्त हो चुका है। इसके बावजूद नगर पंचायत समिति के लोगाें द्वारा वेतन पुनरीक्षिण की अनुमति प्रदान नहीं की जाती है। इसकी वजह से संविदा सफाईकर्मी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं।

 बजट बोर्ड द्वारा पास नहीं होने से उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप  से राजेश कुमार रावत, अनिल कुमार, राजा रावत, अमर कुमार, बिहारी रावत, प्रमोद रावत   समेत अन्य सफाईकर्मी    उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें