रसड़ा। आदर्श नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के सफाई कर्मियों ने संघ के अध्यक्ष उमाशंकर रावत के नेतृत्व में आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। धरना की सूचना पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने 15 दिनों के अंदर समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
इसके बाद सफाई कर्मचारियों के धरने को स्थगित कर दिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2024 में बकाया एक महीने का वेतन दिया जाए। 2 साल का काटे गए पीएफ को कर्मचारियों का खाता खोलकर खाता में भेजा जाए। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का शासनादेश के अनुसार वेतन दिए जाने समय के साथ कर्मचारियों का ठंडा, गर्मी में पहनने के लिए वर्दी, सफाई उपकरण दिया जाए। धरना कर्मचारियों ने चेताया कि 15 दिन के अंदर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करेंगे। संवाद