बलिया। नगर के सिविल लाइन स्थित विद्युत वितरण निगम कार्यालय परिसर में चल रहे अवर अभियंताओं ने शुक्रवार को धरना दिया।अवर अभियंताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
अभियंताओं का आरोप है कि मुख्य अभियंता वितरण खंड आजमगढ़ ने आदेश दिया था कि 100 केवीए से ऊपर के ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने के बाद संबंधित के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, अवर अभियंताओं के वेतन से वसूली की जाएगी। इसके विरोध में तीन दिनों से धरना चल रहा था। इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने इस मामले जांच कमेटी गठित कर आग्रिम आदेशों तक कार्रवाई पर रोक लगा दी गई। इसके बाद अवर अभियंताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर बीबी सिंह, आशुतोष पांडेय, विपीन सिंह, शशि कपूर, प्रवीण यादव आदि रहे। संवाद