फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 27 तक अवशेष चावल जमा करें, नहीं तो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित राइस मिल मालिकों के साथ धान खरीद 2024-25 के अवशेष सीएमआर (चावल) के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि 27 तक अवशेष चावल जमा करें, नहीं तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

सुपरकुक राइस मिल कुसौरा, आरजेएस ट्रेडिंग प्लेस डेहरी रसड़ा, गायत्री राइस मिल तथा श्रीनाथ इंटरप्राइजेज अभयीपुर सहित अन्य राइस मालिकों को 27 अप्रैल तक शत-प्रतिशत सीएमआर एफसीआई में जमा कराने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित समय में सीएमआर जमा न कराए जाने की स्थिति में संबंधित राइस मिल मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी उबैदुल्लाह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें