स्व. मेजर ध्यानचंद की याद में 29 अगस्त से वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित 14 वर्षीय बालक हाकी प्रतियोगिता में बुधवार को छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें स्टेडियम की टीम 2-0 से फतह हासिल कर शील्ड पर कब्जा जमाया। शुभारंभ टाउन इंटर कालेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक रमेश श्रीवास्तव और धनजीत वर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहला मैच केंद्रीय विद्यालय और सेंट जेवियर्स धरहरा के बीच खेला गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय 6-1 से विजयी रही। जबकि दूसरा मैच स्टेडियम बलिया और सनबीम स्कूल अगरसंडा के बीच खेला गया।
जिसमें स्टेडियम 5-0 से विजयी रही। वहीं तीसरा मैच सनबीम-ए और केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय 5-0 से विजयी रही। चौथा मैच स्टेडियम और हाकी क्लब के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम 3-1 से विजयी रही। अंत में फाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय और स्टेडियम के बीच खेला गया।
इसमें स्टेडियम की टीम 2-0 से जीत हासिल की। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता टीमों के को शील्ड देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में मोहम्मद अफजल, मोहम्मद आसिफ, मो. इमरान, अनवार सिद्दीकी, सरहान व अबु शाहिद रहे। संचालन मो. जावेद अख्तर और आभार क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने व्यक्त किया।