फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलेटर के मुहाने पर जमी मिट्टी हटाई गई, पानी निकासी से किसानों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। बैरिया तहसीलदार के निर्देश पर गुरुवार को सिंचाई खंड प्रथम के जेई की उपस्थिति में देवपुर रेगुलेटर के दो अन्य फाटकों को खोल कर पोकलेन मशीन से रेगुलेटर के उत्तरी भाग पर जमी मिट्टी को निकालने का काम शुरू किया गया। इस कार्य के बाद क्षेत्र के हजारों एकड़ खेतों में फैला पानी तेजी से निकलने लगा है जिससे किसानों में खुशी है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के हजारों एकड़ खेतों में बीते दो माह से जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। किसानों की शिकायत के बाद तहसीलदार बैरिया शिवसागर दुबे ने रेगुलेटर पर पहुंचकर क्षेत्र के जमे हुए पानी को निकालने के लिए दो फाटकों को खोलवाने के बाद किसानों को आश्वस्त किया था कि पानी के कुछ निकल जाने के बाद पोकलेन मशीन के द्वारा मुहाने पर जमी हुई मिट्टी को हटा दिया जाएगा जिससे पूरे क्षेत्र का पानी तेज गति से निकलने लगेगा। गुरुवार को सिंचाई खंड प्रथम के जेई विकास कुमार भारद्वाज रेगुलेटर पर पहुंचे तथा किसानों की उपस्थिति में रेगुलेटर के दो अन्य पाठकों को खोलवाने के साथ पोकलेन मशीन से मुहाने पर जमी हुई मिट्टी को निकलवाने का कार्य शुरू कर दिया। इस कार्य के बाद जमा पानी तेजी से निकलने लगा है। इस मौके पर विजय कुमार ओझा, बृजेश तिवारी अशोक यादव रामाशंकर सिंह, बहादुर तिवारी, सनी मिश्रा गौतम यादव, अरविंद मिश्रा उपेंद्र पाल, टुनटुन तिवारी, संजय गोंड, धर्मराज मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें