फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य का किया घेराव

Sat, 30 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
टीडी कालेज के प्राचार्य को घेराव करते छात्र। - फोटो : balia
विज्ञापन
टीडी काॅलेज के छात्रों ने छात्रनेता अभिषेक सिंह हैप्पी के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर प्राचार्य डा. केके मिश्रा का घेराव किया। उनका कहना था कि प्रवेश परीक्षा कराने के लिए तीन से चार किमी की दूरी पर सेंटर बनाया गया है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांग किया कि प्रवेश परीक्षा नगर के विद्यालयों में ही कराई जाय। प्राचार्य के आश्वासन पर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन


मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 30 जुलाई से दो अगस्त तक दो पाली में प्रवेश परीक्षा होगी। जिसका सेंटर कालेज के अलावा अन्य तीन स्थानों पर भेजा गया है। जिसमें एक सेंटर लगभग तीन से चार किमी की दूरी पर है। जहां छात्र/छात्राओं को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कहा कि एक तो छात्र वैसे ही परीक्षी की तैयारियों में लगे थे। ऐसे में परीक्षा निर्धारण में मानकों को ताक पर रख दिया गया। इससे छात्र-छात्राओं को परेश्‍ाानी का सामना करना पड़ेगा। खास तौर से छात्राआें को दूर दराज के केंद्र पर जाने में मुश्किल होगी। एेसे में उनके अभिभावकों को भी दिक्कतें आएंगी। उन्होंने मांग किया कि प्रवेश परीक्षा महाविद्यालय प्रांगण में चार दिन के बजाय एक सप्ताह में हो। ताकि छात्र/छात्राओं को आर्थिक व मानसिक रूप से बचाया जा सकें। इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, निशांत सिंह, अतुल कुमार पांडेय, अभिषेक पांडेय, राहुल सिंह, राकेश सिंह, रोहित यादव, शैलेश कुमार, दुर्गेश कुमार राय, पुरोहित कुमार, प्रवीण वर्मा आदि मौजूद रहे।

 इस बाबत प्राचार्य डा. केके मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय में 10391 छात्र/छात्राओं की बैठने की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण चार सेंटर बनाया गया है। इसमें से कोई भी सेंटर रद्द नहीं होगा। इन्हीं केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें