भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नकुल चौबे के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी का घेराव जिला चिकित्सालय में किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिला एवं महिला अस्पताल में एक्स-रे, खून जांच, अल्ट्रासाउंड, डाक्टरों की कमी, सफाई व्यवस्था आदि पर उनका ध्यानाकृष्ट कराते हुए दुरुस्त करने की मांग की।
भाजपा उपाध्यक्ष नकुल चौबे ने कहा कि जिला चिकित्सालय में महीनों से एक्स-रे बंद पड़ा है। जांच संबंधित सारे उपकरण चिकित्सालय से नदारद है।
कहा कि फाइलेरिया दिवस के नाम पर चिकित्सालय में जगह-जगह कैंप लगाकर दवा उपलब्ध कराने का खोखला आश्वासन दिया जा रहा है।
इस दौरान प्रमीला गुप्ता, दीपचंद्र चौरसिया, डा. अरूण श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद गुप्त, अनूप चौबे, जितेंद्र तिवारी, मनोज पांडेय, मनोरमा गुप्ता आदि रहे।