फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सींचपाल की गोली मार कर हत्या

Fri, 15 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज तिराहा स्थित एक दूकान पर शुक्रवार की देर शाम पान खा रहे सींचपाल गुफरान की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

 सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान अनीस अहमद, अपर पुलिस कप्तान केसी गोस्वामी, सीओ नगर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लिया। वारदात के बाद नगर मेें वाहनों चेकिंग शुरू कर दी गई थी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर निवासी गुफरान (35) पुत्र लल्लन शुक्रवार को शाम करीब 7.40 बजे रोडवेज बस अड्डे के समीप स्थित धूपचंद की दूकान पर पान खा रहा था।
विज्ञापन


तभी बाइक सवार दो शूटर वहां पहुंचे और गुफरान को निशाना बना अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही गुफरान गिर पड़े और हमलावर वहां से फरार हो गए।

उधर गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार की दूकानें बंद हो गई। आस-पास के लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान, अपर पुलिस कप्तान सहित अन्य अधिकारियों ने हमलावरों के बारे में पूछताछ की। पुलिस कप्तान अनीस अहमद जिला अस्पताल भी गए और मृत गुफरान के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीओ नगर, शहर कोतवाल सहित सभी चौकी प्रभारियों को नगर की नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग करने तथा हमलावरों को ढूंढ निकालने का सख्त निर्देश दिया।

मौके से पुलिस को दो कारतूस बरामद हुए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया था कि गुफरान को गोली क्यों मारी गई है ? प्रथम दृष्टया मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें