फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों में उफान से कटान तेज

Sat, 01 Aug 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है ऐसे में नदी के तट पर बसे गांवों में खतरे की घंटी बजने लगी है। गंगा खतरा से 17 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे दर्जनभर गांवों में अफरातफरी मची हुई है। नदी अब मीडियम फ्लड लेबल की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में हल्दी से लेकर बैरिया के बीच में बसे गांव सबसे पहले बाढ़ की चपेट में आते हैं। बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को एलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


नदी के तट पर बसे बादिलपुर, रूद्रपुर, गायघाट, प्रबोधपुर, जगछपरा, धर्मपुरा, डांगरबाग आदि में फसल डूब गई है। बढ़ाव इसी तरह रहा तो यह सभी गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। इन इलाकों के लोग पलायन के मूड में हैं। दर्जनों परिवार सुरक्षित स्थान की तरफ जाने लगे हैं।

चौबेछपरा, श्रीनगर गांव में घरौंदों को उजाड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। जलस्तर में वृद्धि से धर्मपुरा, जगछपरा, डांगरबाद, प्रबोधपुर, रूद्रपुर गायघाट के किसानों की फसलें भी डृूब गई हैं। अगर इसी तरह बढ़ाव रहा तो बादिलपुर, पोखरा, उदवनछपरा, नेमछपरा, राजपुर गांव के निचले हिस्से में पानी भर जाएगा और लाला बागीचा गंगापुर, केहरपुर, सुघर छपरा आदि गांव डूब जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें