फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चरमराई सफाई व्यवस्था, दो दिनों से नहीं उठा कूड़ा

विज्ञापन
बकाए वेतन, पेंशन सहित अन्य देयकों की मांग को नपा कार्यालय परिसर में दूसरे दिन धरने पर बैठे कर्म
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के कर्मचारियों के वेतन भुगतान समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने नपा कार्यालय में तालाबंदी कर ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गलियों व चौराहों पर कूड़े का अंबार लगा है। चौराहों पर एकत्रित कूड़ों से बदबू आने लगा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के बैनर तले नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर ईओ को पत्रक दिया था लेकिन उसके बाद भी उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। ऐसे में सोमवार को कर्मचारी नगर पालिका परिषद में तालाबंदी कर मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गए। इससे शहर की सफाई कार्य भी ठप हो गया। गलियों व चौराहों पर कूड़े के अंबार लग गए। शहर के बिशुनीपुर, गुलाबदेवी स्कूल, बाबा बालेश्वर मंदिर, मालगोदाम रोड, मिड्ढी, सिविल लाइन, जगदीशपुर में बेसहारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहा। हड़ताल के कारण डोर टू डोर भी कूड़ा नहीं उठाया गया। संगठन के अध्यक्ष भारत भूषण मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों को दो माह से वेतन न मिलने से कई तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। सुनवाई न होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर शंभू नाथ रावत, राघव मिश्रा, श्याम जी, निजामुद्दीन, राजेश राम, किशुन रावत, संतोष पांडेय, शंभू यादव, अखिलेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें-
- कर्मचारियों के वेतन से काटी गई राशि एनपीएस के तत्काल खाते में जमा कराई जाए।
- ददरी मेला 2023-24 के मेला मानदेय का भुगतान किया जाए
- कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हर माह की 5 तारीख को किया जाए।
- सर्विस बुक पूर्ण कराते हुए अधिसंख्य पद पर कर्मचारियों का समायोजन हो।
-आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का जुलाई व अगस्त के मानदेय का भुगतान किया जाए
- 2001 से कार्यरत दैनिक वेतन कर्मचारियों को विनियमित किया जाए।
-एसीपी लगाते हुए एरियर का भुगतान किया जाए।
-सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाये का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें