फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के बीच दिन भर चला पूजन का दौर

Sun, 25 Mar 2018 10:54 PM IST
ballia
विज्ञापन
ब्रह्माइन स्थित मां ब्राह्मणी देवी मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र के अष्टमी/नवमी के दिन रविवार को भक्तों ने मां महागौरी का पूजन-अर्चन किया। रामनवमी पर नगर और ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में भीड़ रही। महिलाओं ने रात में मां दुुर्गा की पूजा की और सुबह मंदिरों में पूड़ी, गुलौरा चढ़ाकर मन्नतें मांगी। दिनभर पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा। वहीं, उचेड़ा की भवानी तथा शंकरपुर की शांकरी भवानी के मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर के जापलिनगंज की दुर्गा मंदिर, नगर से सटे निधरिया की काली मंदिर, बनरही स्थित मिनी इंडस्ट्रीयल एरिया परिसर में मां कात्यायनी मंदिर में अष्टमी नवमी को देवी पूजन के बाद शाम को भंडारे का आयोजन हुआ।

वहीं नगर के नलकूप कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रहमाइन की ब्राह्मणी मंदिर, गुदरी बाजार दुुर्गा मंदिर,  कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सुरही स्थित नवदुर्गा व कालीमंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगलाभवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी देवी व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी आदि मंदिर पर भी भक्तों का तांता लगा रहा। मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, फूल-माला, धूप, अगरबत्ती आदि चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों ने घंट-घडिय़ाल बजाकर तथा मां के जयकारे लगाए। जिससे मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र देवीमय हो गया। उधर, भक्तों ने व्रत रखा और हवन करने के बाद कुंवारी कन्याओं का पूजन किया तथा भोजन कराया।
विज्ञापन


वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख देवी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रही। उधर, ब्राह्मणी देवी, शांकरी भवानी, मंगला भवानी आदि स्थानों पर लगे मेले में लोगों ने चाट, फुल्की, चाउमिन व जलेबी का लुत्फ उठाया।
बांसडीह :  युवा व्यापारी कमेटी ने रामनवमी पर बड़ी बाजार संकटमोचन मंदिर से बाइक जुलूस निकाला, जो नगर भ्रमण के बाद भुटेश्वरनाथ मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। जय श्रीराम के नारों से नगर गूंज उठा। जुलूस का नगर में जगह जगह पर स्वागत किया गया। इस दौरान गोविंद गुप्ता, चिंटू गुप्ता, आशीष गुप्ता, सूरज सोनी, मुन्ना चौहान, विवेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें