बलिया। बलिया से लखनऊ और दिल्ली से मजबूत कनेक्टिविटी अब मिलने जा रही है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे गाजीपुर-बलिया-माझीघाट करीमुद्दीनपुर के पास लखनऊ से आते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन-327 पर जोड़ेगा। यह कार्य लगभग पूरा हो गया है।
इससे अब बलिया के लोगों को लखनऊ जाने के लिए 45 किमी की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, समय का भी बचत होगा। बलिया से लखनऊ जाने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। ग्रीनफील्ड व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने का कार्य पूरा हो गया है। इस स्थल पर साइनेज भी लगाया गया है।
बता दें कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे एनएच-29 (गोरखपुर से वाराणसी हाईवे) पर गाजीपुर बाईपास के पास जंगीपुर से शुरू किया जाएगा, जो करिमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया होते ही चांददियर तक तैयार हो रहा है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। संवाद