फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ मनाने गए दो किराएदारों का खंगाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जेपी नगर नई बस्ती में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान में रह रहे दो किराएदारों के घर से लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मऊ जनपद के रैनी गांव निवासी अंकित उपाध्याय व बस स्टेशन बेल्थरारोड निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा जेपी नगर नई बस्ती में किराए के मकान में रहते हैं। शुक्रवार को दोनों छठ मनाने के लिए किसी रिश्तेदारी में गए थे। मकान मालिक लखनऊ में रहते हैं। बीती रात चोरों ने चैनेल गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। उन्होंने दोनों किरायेदारों के कमरों का ताला तोड़ने के बाद आलमारी भी तोड़ दी। अंकित ने बताया कि उनके घर से पांच हजार नगद, एक सोने की सिकड़ी तथा एक सोने की अंगूठी गायब है। राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि उनकी आलमारी में 50 हजार रुपये नगद तथा सोने का हार, कंगन, चूड़ी, मंगलसूत्र आदि चोर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें