फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जनता के सबसे करीब है कांग्रेस’

Fri, 23 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी के प्रथम आगमन पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


तत्पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर मुख्य अतिथि डा. भोला पांडेय व विशिष्ट अतिथि कमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर नमन किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस सदैव जनता के करीब रहने वाली पार्टी रही है। लेकिन वर्तमान समय में फिरकापरस्त ताक ते विभिन्न तरीकों से पैतरेबाजी के माध्यम से जनता का विश्वास हासिल कर ले रही है।

जिसका परिणाम भयावह रहा है। विशिष्ट अतिथि कमलेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने सच्चितानंद तिवारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर संदेश देने  का काम किया है कि कांग्रेस अपने जमीनी कार्यकर्ताओं का सदैव ख्याल रखती है।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री बच्चा पाठक, दिग्विजय सिंह, रघुबर मिश्र, अवधबिहारी चौबे, यतेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव उपाध्याय, पूर्व विधायक सुधीर राय, शशिकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रघुवर मिश्र और संचालन राजेंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें