फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी ने सिखाया निरंतर आगे बढ़ना

Fri, 23 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को जिले भर में जगह-जगह मनाई गई। स्कूलों, कालेजों और तमाम संगठनों ने गोष्ठियां आयोजित की।
विज्ञापन


नगर के सतीश चंद्र कालेज परिसर में जयंती समारोह में मुख्य अतिथि सीओ सिटी डीपी सिंह ने कहा कि नेताजी से निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कहा कि युवा पीढ़ी की अच्छी सोच से ही देश का भविष्य संवरेगा। विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर डा. बनारसी राम ने कहा कि नेताजी की जयंती पर छात्र-छात्राओं को यह सोचना चाहिए की नेताजी ने देश के लिए क्या-क्या किया और हमें किस रास्ते पर चलना चाहिए।

उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर हम निरंतर आगे बढ़ते रहें। छात्र संघ अध्यक्ष रोहित चौबे तथा महामंत्री छोटू यादव ने नेताजी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें लड़कियों में शिल्की सिंह, खुशबू, नीतू विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों में विक्की गुप्ता, ओमप्रकाश चौबे तथा जितेंद्र कुमार विजेता रहे। सफल छात्र-छात्राओं को मेडल देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. डा. टीएन त्रिपाठी, डा. एलवी तिवारी, डा. रामाकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रोहित और संचालन डा. ऋषिकेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें