फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रधानों ने बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर किया विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लोक निर्माण विभाग के डाकबंगला परिसर में बुधवार को प्रधान संगठन की बैठक हुई। इसमें प्रधानों एवं पंचायतों से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानों ने वेतन भत्ता व पेंशन के साथ ही 73वां संविधान संशोधन पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की। साथ ही मार्च के पहले सप्ताह में जिला सम्मेलन कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि मनरेगा से कराए जाने वाले पक्के कार्य में लगने वाला सामग्री ईंट, गिट्टी, बालू, सिमेंट तथा सरिया के सरकारी भाव में बाजार भाव में काफी विषमता है। इससे प्रधान के पक्के काम कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष श्रीराम तिवारी ने जिला सम्मेलन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सम्मेलन में प्रधान अपने हक व हकूक के लिए रणनीति बनाएंगे। सम्मेलन के लिए कमेटी बनाकर ब्लाकों का दौरा करने के साथ ही ग्राम प्रधानों को जागरूक व सक्रिय किया जाएगा। बैठक के बाद महासचिव त्रिलोकीनाथ पांडेय के नेतृत्व में ग्राम पंचायत नगवा, मुडाडीह, प्रसादपुर के साथ ही अन्य प्रधानों की समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राजअधिकारी से मिलकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें