फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के अधिकार के बारे में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने सोचा: ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर।
विज्ञापन
बलिया। कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महिलाओं के हक के बारे में किसी ने सोचा तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं।
विज्ञापन

जिस सदन में एक तिहाई महिलाएं होंगी, वह अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगी। वह शुक्रवार की रात सुखपुरा में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत में बोल रहे थे। कहा कि 60 साल तक कांग्रेस का देश पर शासन था, तब क्यों नहीं जनगणना कराकर महिला आरक्षण बिल लागू किया।
यूपी में एसआईआर की अंतिम सूची में मतदाताओं के नाम कटने के सवाल पर कहा कि जो लोग गुजर गए हैं, पहले सपा और कांग्रेस के लोग उनके नाम जुड़वा लेते थे। अब वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उन्हें परलोक से वापस लाकर दोबारा कैसे शामिल किया जाए। बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उनपर जनता इस बार भरोसा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की दसों सीट पर हम एनडीए को जिताने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें