फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हत्यारोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के लॉज में पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाले उसके पति जमील को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज वाराणसी स्थित ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

छुट्टी होने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में हाजिर करेगी। उसके इलाज से संबंधित जानकारी कोर्ट को दे दी गई है। उधर, जिला प्रशासन लॉज पर भी नकेल कसने की तैयारी में है। जांच में पता चला है कि नियमों की अनदेखी का लॉज का संचालन हो रहा था। सदर कोतवाली के उमरगंज नई बस्ती निवासी जमील अहमद (30) पुत्र अबुल कलाम ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ गाजीपुर के आरटीआई चौकी मोहनपुरवा पीर निवासी आजाद नेहा परवीन (29) पुत्री गयासुद्दीन खान से शादी की थी।
कोर्ट मैरिज के बाद वह पत्नी को लेकर स्टेशन टाउन हाॅल स्थित एक लॉज में पहंुचा। इस बीच 30 मार्च को उसने पत्नी नेहा परवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद आत्महत्या करने के लिए कलाई की नस काट ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें