फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन बलिया के कराटे के खिलाड़ियों ने हैदराबाद के विक्ट्री स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित आमंत्रण नेशनल कराटे चैंपियनशिप में परचम लहराते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ छह स्वर्ण, दो रजत एवं एक कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में एक तरफ जहां 10 वर्षीय सुभानंद सिंह ने 35 किलो भार वर्ग के कुमिते (फाइट) में स्वर्ण पदक झटका वहीं 11वर्षीय आयुष सिंह 40 किलो भार वर्ग के ‘काता’ में कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में 14 वर्षीय ज्योत्सना यादव ने 50 किलो भार वर्ग के कुमिते में स्वर्ण तथा काता में रजत पदक अपने नाम किया, वहीं 15 वर्षीय गरिमा सिंह ने काता और कुमिते दोनों के स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। रोमांचक मुकाबले में 16 वर्षीय ऐश्वर्या गुप्ता ने भी अपने भार वर्ग के काता और कुमिते के दोनों स्वर्ण पदक को अपने नाम किया। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव और टीम कोच सुमित कुमार झा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें