फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रघंटा के स्वरूप के दर्शन को लगा तांता

Thu, 15 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को देवी के चंद्रघंटा के स्वरूप का जनपद के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। नगर सहित ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों पर भोर से ही श्रद्धालु नर/ नारियों की भीड़ उमड़ी। मां के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने कतारबद्ध  होकर विभिन्न देवियों का दर्शन के साथ ही पूजन-अर्चन किया तथा नारियल चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां के चंद्रघंटा के साक्षात दर्शन  करने के लिए देवी मंदिरों की ओर रुख कर दिया।
विज्ञापन

शहर के जापलिनगंज बेदुआ स्थित दुर्गा मंदिर की देवी मां, ब्रह्माइन स्थित मां ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, छोड़हर स्थित रामजानकी मंदिर,  कर्पूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, सुरहीं  स्थित नवदुर्गा मंदिर, उचेड़ा स्थित चंडी भवानी के दरबार में पहुंचकर लोगों ने मां का दर्शन किया और नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कतारबद्ध तरीके से भक्तगणों ने मां का दर्शन-पूजन किया। वहीं दूसरी तरफ घर में चंद्रघंटा की पूजन-अर्चन की। इसके अलावा नगर के मिड्ढी स्थित दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार स्थित दुर्गा  मंदिर, नलकूप कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर तथा सोनाडीह स्थित भागेश्वरी  परमेश्वरी देवी मंदिर में भोर से ही भक्तों का रेला लगा रहा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें