फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी लदे ट्रक के चढ़ते ही पुल गिरा

Sat, 28 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पुराना पुल गिरा
विज्ञापन
कटहर नाले के पुराना पुल शुक्रवार को देर रात एक गिट्टी लदे ट्रक के गुजरने के दौरान भरभरा कर गिर पड़ा। देर रात को घटी लिहाजा कोई जन हानि नहीं हुई। ट्रक सोनभद्र जिले के चोपन से गिट्टी लेकर बिहार जा रहा था। हालांकि हादसे में ट्रक का चालक और खलासी बाल बाल बच गए। लेकिन हादसे से घबराए दोनों भाग निकले।
विज्ञापन


गाजीपुर से हाजीपुर तक एनएच 31 पर स्थित कटहर नाले पर सौ साल पहले बना लोहे का ये पुल करीब 30 साल से इस्तेमाल नहीं हो रहा था। ठीक इसके सटा हुआ बगल में दूसरा पुल है जिस से आवागमन होता है। लेकिन अनजान या नए लोगों के लिए दोनों पुलों में से कौन चालू हालत में है यह समझ पाना मुश्किल था। प्रशासन द्वारा न तो इस पुराने पुल पर बैरिकेटिंग की गई थी और न ही पुल के इस्तेमाल न होने का कोई सूचनात्मक बोर्ड ही लगा था।

पुल के नीचे के हिस्से का प्रयोग ऑटो और रिक्शे वाले स्टैंड के रूप में करते थे। शुक्रवार की देर रात सोनभद्र जिले के चोपन से एक ट्रक गिट्टी लेकर बिहार जा रहा था। रात का समय होने और कुछ देर पहले आई आंधी और बारिश की वजह से सड़क सूनी थी। ऐसे में ट्रक का चालक पुराने और नए पुल का अंतर समझ नहीं सका और पुराने पुल पर ही ट्रक चढ़ा दिया।
विज्ञापन


ट्रक के चढ़ते ही पुल भरभरा कर गिर गया और ट्रक नाले में गिर गया। संयोग अच्छा था कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुअ। ट्रक का चालक और खलासी बाल बाल बच गए। लेकिन दोनों भाग गए। आसपास के लोगों का कहना था कि यह हादसा दिन में या शाम को हुआ होता कई की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें