फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला पंचायत की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, सांसद ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
जिला पंचायत के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में उप​स्थित अध्यक्ष आनंद चौध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया। जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक शुक्रवार को आचार्य नरेंद्र देव सभागार में हुई। इसमेंं जिला पंचायत, बलिया के चालू वित्तीय वर्ष के संशोधित 115.22 करोड़ का बजट पारित किया गया।
इसके अलावा वर्ष-2026-27 के मूल बजट 57.14 करोड़ का अनुमोदन, सम्पत्ति एवं विभव कर वर्ष-2025-26 एवं समस्त क्षेत्र पंचायतों के वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना व पूर्व कार्ययोजना को भी अनुमोदित किया गया। साथ ही कई अन्य प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

सांसद सनातन पांडेय ने जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की।
अपर मुख्य अधिकारी ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने एवं उन पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सदस्यों को आश्वासन दिया कि आप सभी की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। अध्यक्ष आनन्द चौधरी ने सदन में सदस्यों की बात को गंभीरता से सुना और अपने स्तर से उसको निस्तारण कराने हेतु सदन में उपस्थित अधिकारियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर जल्द से जल्द निस्तारण कर अवगत कराने का आश्वासन दिया। सदस्यों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का मुद्दे का उठाया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार यादव, विनोद यादव, राजीव कुमार यादव, विनय कुमार मिश्र, मनती देवी, विजय यादव, असगर, प्रभुनाथ यादव, दिनेश यादव, रेखा कुमारी, वीरलाल यादव, शारदा भारती, संजय सिंह व अनिता साहनी आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन


सदस्य व लोविनि के एई के बीच हुई तीखी बहस
बलिया। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उस समय तनाव हो गया जब सीयर ब्लाक क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 के जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव ने शहीद मार्ग पर कार्य नहीं होने के मुद्दे का उठाया। इस पर एई व जेई की ठेकेदारों से सांठगांठ का आरोप लगाया। जिस पर एई सुरेन्द्र सिंह भड़क गए। दोनों के बीच तीखी बहस के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष ने मर्यादा में रहकर बात करने की नसीहत दी। साथ ही अधिकारियों से कहा कि समस्याओं को सुने व उनके निस्तारण की बात करें। आरोप प्रत्यारोप से विकास कार्य नहीं होगा। उसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान कुछ पल के माहौल तनाव पूर्ण हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें