फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो वर्ष में आधी हुई छात्र संख्या अब मर्ज करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर में छात्रों की संख्या चिंताजनक रूप से घटी है। सत्र 2022-23 में इस स्कूल में कुल 53, सत्र 2023-24 में 51 छात्र थे। जबकि सत्र 2024-25 में यह संख्या 28 पर आकर सिमट गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी लालजी ने बताया शासन से आदेश है कि 50 से कम छात्र संख्या होने पर विद्यालयों को पास के स्कूलों में मर्ज किया जाए। इसी क्रम में गांधी नगर विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को इस्लामिया विद्यालय में समायोजित करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है
नगर पंचायत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय इन दिनों अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। पहले जहां इन स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल रहती थी, वहीं अब अधिकांश विद्यालयों में छात्र संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अभिभावकों का सरकारी स्कूलों से विश्वास उठता जा रहा है और वे अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में भेजने लगे है। हालांकि सरकार की ओर से मुफ्त यूनिफॉर्म, किताबें, छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बावजूद परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या घटती जा रही है। वर्ष 2018 तक नगर क्षेत्र में कुल 7 परिषदीय विद्यालय संचालित थे। वर्ष 2019 में शासनादेश के तहत एक परिसर में एक से अधिक विद्यालयों का एकीकरण किया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय हरिजन को प्राथमिक विद्यालय मिडिल में विलय कर दिया गया। वर्तमान में क्षेत्र में 6 परिषदीय विद्यालय शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें