फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उल्टी-दस्त, सिर व पेट दर्द के मरीज दोगुने हुए

विज्ञापन
जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
बलिया। गर्मी बढ़ने से लोगों की हालत खराब हो रही है। अस्पतालों की ओपीडी व इमरजेंसी में वायरल संक्रमण उल्टी-दस्त, सिर व पेट दर्द और घबराहट के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक पखवाड़े पहले लगभग 15 मरीज रोज आते थे। अब 30 मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद राहत न मिलने पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में चार सौ व इमरजेंसी में 150 के करीब मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी व इमरजेंसी में प्रतिदिन बच्चों से लेकर बुजुर्ग उपचार कराने के लिए आ रहे हैं।
फिजीशियन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अधिक गर्मी से डायरिया और दूषित खानपान से पेट रोग की समस्या बढ़ गई है। ओपीडी में अधिकांश मरीजों के सिर में दर्द, उल्टी-दस्त, घबराहट, पसीना अधिक आना व शरीर में पानी की कमी देखने को मिलती है। इनमें अधिकांश धूप में कार्य करने वाले लोग होते हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। ठंडा पानी पीने से गला भी खराब हो जा रहा है और फिर खांसी जकड़ रही है। शाम को आंधी व बारिश के कारण मौसम के बदलाव से सांस रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1258 मरीजों को ओपीडी में परामर्श दिया गया। इमरजेंसी में उल्टी दस्त, फूड प्वाइजनिंग व सांस रोगी ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चे भी हो रहे बीमार
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि पानी कम पीने से बच्चों में बुखार की समस्या देखी जा रही है। लू लगने से वह बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बताया कि बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए खुले एवं दूषित खानपान से बचें। बच्चों में डायरिया के ज्यादा लक्षण आ रहे हैं। बताया कि उल्टी दस्त होने पर बच्चों को अस्पताल पहुंचने से पहले ओआरएस देते रहेंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें