फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ

विज्ञापन
भीमपुरा क्षेत्र के खरऊपुर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान कलश यात्रा में शामिल बाल कन्या
विज्ञापन
भीमपुरा। क्षेत्र के खरऊपुर उसकर गांव में रविवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजयमान हो उठा। इसमें पीले वस्त्रों में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गायत्री मंत्र के जयकारों व मंगल गीतों के साथ भ्रमण किया। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से पूर्वाह्न नौ बजे से शुरू हुई और उसकर, सांवापार व बनकटवा होते हुए बरौली पहुंची। यहां कलशों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरयू का पावन जल भरा गया। वहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा आरती व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गई।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग के संरक्षक विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखंड दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही गुरुदेव पं.श्रीराम शर्मा के महापुरश्चरण साधना के सौ वर्ष पूरे होने पर देश विदेश में गायत्री महायज्ञ की शृंखला चल रही है। डा. रामसुख यादव, रामप्रभान, योगेंद्र, मिथिलेश प्रजापति, अखिलेश मद्धेशिया, डा. इंद्रदेव प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें