फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति व्यवसाय नहीं, सेवा का माध्यम : सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
बैरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में उप​स्थित लोगों को संबो​​धित करते पूर्व विधायक सुरेंद्र स
विज्ञापन
बैरिया। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की ओर से रविवार को बैरिया के देवराज ब्राह्मण स्थित मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी गई। उन्होंने जनता की सेवा के संकल्प को दोहराते हुए अपने कार्यकाल में जनहित के किए गए कार्यों पर चर्चा की। विकास कार्यों का ब्योरा लोगों के बीच रखा। कहा कि राजनीति व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। होली मिलन समारोह में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, वरिष्ठ नेता नागेंद्र पांडेय, सुशील पांडेय, निरंजन सिंह, भोला साहनी, भोला ओझा मौजूद थे। कार्यक्रम में लोक गायक सुरेंद्र सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें