फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से चार लोगों की मौत की सूचना मिलते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के तपनी गांव में जैसे ही शहजाद और उसके परिवार वालों की मौत की सूचना पहुंची गांव में कोहराम मच गया। सभी लोग उसके घर की तरफ दौड़े। देखते ही देखते उसके घर के सामने सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच पट्टीदारी के युवकों ने किसी तरह नेपाल संपर्क किया तो पता चला कि वहां से उनका शव लेकर वाहन रवाना हो गया है और उसके देररात तक गांव में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि शहजाद पिछले लगभग दस-पंद्रह साल से पूरे परीवार के साथ नेपाल के भैरवहा में ही रह रहा था। वहां वह जुट के बोरे का कारोबार करता था। गांव में उसके पिता अब्दुल खालीक, मां जुबेदा, भाई हसन व मेहंदी का रोते-रोते बुरा हाल था। इन लोगों ने बताया कि वह गांव में परिवार के साथ तभी आता था जब त्योहार पड़े या किसी के यहां शादी में बुलाया जाए।
गांव से दूर रहने के बावजूद शहजाद के सभी से मधुर संबंध थे और वह गांव के लोगों को अक्सर फोन कर उनका हालचाल लेता रहता था। जरूरत पड़ने पर मदद आदि भी करता था। यही वजह थी उसके परिवार एक साथ चार मौत की जानकारी होते ही उसके दरवाजे पर पूरा गांव उमड़ पड़ा था। सभी लोग उसके व्यवहार की चर्चा करते हुए उसके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें