फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाम है आवास विकास कॉलोनी पहचान उखड़ी सड़कें, चोक नाले

विज्ञापन
नगर के आवास विकास कालोनी ​​स्थित सड़क पर हुआ जल जमाव।संवाद
विज्ञापन
बलिया। शहर की आवास विकास कॉलोनी बदहाली की शिकार हो रही है। उखड़ी सड़कें इसकी पहचान बन चुकी हैं। हालत यह है कि सड़कों पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, नाले भी चोक हैं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही से सालों से यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी में पांच हजार से ज्यादा की आबादी रहती है। वैसे तो यहां कई रसूखदार लोग रहते हैं, सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। सड़कों पर गड्ढे हो चुके हैं। उसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है। वहीं, कई जगह कॉलोनी के नाले भी चोक हैं। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली से ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। नगर पालिका परिषद की ओर से यहां कुछ जगहों पर नाले भी बनवाए गए हैं, लेकिन यह काम वृहद स्तर पर होने की जरूरत है।
कालोनी की सड़कें जर्जर हैं। गड्ढों में भरे पानी के बीच निकलना दूभर होता है, लेकिन सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। सड़कें बन जाएं तो समस्या कुछ कम हो जाएगी। - शैलेश दुबे, आवास विकास।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के नाले चोक हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। नालों की सफाई कराई जाए। - सुशील ओझा, आवास विकास।
नगर पालिका के जिम्मेदारों से काॅलोनी की सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला, जिससे बारिश के दिनों में आवागमन दुष्कर हो जाता है। - हरिंदर तिवारी, आवास विकास।
काॅलोनी में जगह-जगह जलभराव से संक्रामक रोगों के फैलाव की आशंका बन गई है। नगर पालिका की ओर से न तो कीटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है और न ही फाॅगिंग की व्यवस्था है। - सुशील तिवारी, आवास विकास।
आवास विकास कॉलोनी में सफाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है, जो शीघ्र ही जलभराव समेत अन्य समस्याओं का समाधान करेगी। इसके अलावा जो नाले चोक हुए हैं, उनकी कोटेशन के आधार पर सफाई कराई जाएगी। - सुभाष कुमार, ईओ, नगर पालिका, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें