चितबड़ागांव। मानपुर में बुधवार की शाम रंजिश में अरबाज (18) पर बोलेरो सवार लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान शोर मचने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाश अंधेरे में भाग गए।
घायल अरबाज की मां भेली ने आरोप लगाया कि अरबाज व अन्य परिवार के सदस्य दरवाजे पर शाम को बैठे थे। इसी दौरान बोलेरो से चांद व उसके साथ दोस्त पहुंचे।बिना कुछ बोले हमला कर दिया। चाकू से अरबाज के पीठ पर वार किए। इससे अरबाज अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। बचाव करने पहुंचे अन्य परिवार के सदस्यों पर भी बदमाशों ने हमला कर पिटाई कर दी। इसमें कई का सिर व शरीर पर गंभीर चोट आई है। इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। बोलेरो को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश हो रही है। संवाद