फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी से चेन छीनकर फरार हुए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की सुबह सेवानिवृत्त फौजी से बाइक सवार दो मुंह बांधे बदमाशों ने गले में पहने 20 ग्राम की चेन लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीडि़त द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी और एसएचओ सिकंदरपुर व एसओजी टीम पहुंची, लेकिन उनका कहीं अतापता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गोसाईपुर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी फतेबहादुर सिंह सुनील तिवारी के दुकान के पास गोसाईपुर पेट्रोल पंप के समीप बैठे थे। इसी दौरान दुकान पर दो युवक मुंह बांधे आए और गुटका की मांग किया। दुकानदार ने उनको गुटका दे दिया। गुटका लेने के बाद उसमें एक युवक फतेह बहादुर सिंह के गले में पहने चैन को झपट्टा मारकर छीन लिया। जब तक वह शोरगुल मचाते तब तक दोनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पीडि़त ने घटना की जानकारी 112 नंबर को दिया। देखते ही देखते क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार तिवारी, एसएचओ सिकंदरपुर व एसओजी मौके पर पहुंच गयी और पीडि़त से घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपियों की तलाशी में लग गई, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें