फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच दिन बाद पार फिर 40 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
लू और धूप से बचाव के लिए चेहरा ढककर अपने गंतव्य को जाते न​र्सिंग की छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में बढ़ती तपिश और गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। पांच दिन बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले चार जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अभी एक-दो दिन इस तरह पारा चढ़ा रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि माैसम का उतार चढ़ाव जारी रहेगा। एकाध दिन तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके बाद 11 जून से कुछ राहत मिलने का अनुमान है। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी का असर बढ़ता गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही काफी कम दिखाई दी। आवश्यक कार्य से निकलने वाले लोग भी गर्मी से बचने के लिए गमछा व टोपी का सहारा लिए। लोग छायादार स्थानों की तलाश करते नजर आए। भीषण गर्मी के कारण अधिकांश लोग दोपहर के समय घरों में ही रहने को विवश हैं। गर्मी का प्रभाव सिर्फ मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दे रहा है। श्रमिक भी सुबह-शाम काम कर रहे हैं। दिन में कार्य करने पर तबीयत बिगड़ने की संभावना रहती है। ऐसे में सुबह व शाम को काम पर जोर दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें