फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दीपों से जगमगाया अखंड भारत का मानचित्र

विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया नगर के विद्यार्थी कार्य विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम चौक स्थित शहीद पार्क में अखंड भारत संकल्प दिवस श्रद्धा और राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अखंड भारत का मानचित्र बनाकर उस पर और पूरे पार्क परिसर में सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों से जगमगाता मानचित्र सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, नगर संघचालक परमेश्वरश्री, प्रांत संयोजक कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि संजय शुक्ल और सह विभाग कार्यवाह हरनाम ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता संजय शुक्ल ने अखंड भारत संकल्प दिवस की पृष्ठभूमि और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक सह नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख वाल्मीकि रहे। अतिथियों का परिचय नगर कार्यवाह मारुति नंदन ने कराया। रितेश ने एकल गीत प्रस्तुत किया। अंत में भारत माता की सामूहिक आरती की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सह नगर संघचालक ओम प्रकाश राय, जिला प्रचारक अखिलेश्वर, उमापति, चंदन,चंद्रशेखर, आयुष, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें