बलिया। 15 अगस्त पर विद्यालय समेत सरकार संस्थानों पर ध्वजारोहाण के साथ आजादी की गाथा बच्चों को सुनाई गई।
जमुना राम ग्रुप ऑफ कालेज के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बिहार, झारखंड प्रदेश स्वदेशी जागरण मंच के संगठन मंत्री अजय कुमार रहे। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मानन्द ने गोल्ड मेडल एवं टॉप 10 में आए हुए छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला संपर्क प्रमुख मोती चन्द गुप्ता, नगर पंचायत चितबड़ागांव के पूर्व अध्यक्ष बृज कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शौकत खान, जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य डॉ. अरुणेश मिश्रा ने विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त एवं टॉप 10 में आए हुए सभी छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय की तरफ से स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन बृजेश गुप्ता ने किया।
राधाकृष्ण अकादमी में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, समूह नृत्यों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि आज़ादी केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि लाखों बलिदानों से अर्जित वह अमूल्य धरोहर है, जिसे संजोए रखना हर नागरिक का दायित्व है। शैक्षणिक निदेशक अमित गुप्ता समेत सभी शिक्षक मौजूद थे। वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ। वहीं पिनैकल टेक्नो स्कूल, भृगु आश्रम, बलिया में भव्य आयोजन किया गया। निदेशक एवं प्रधानाचार्या द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गया। प्रभात फेरी के बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।
रेवती में मन:स्थली एजूकेशन सेंटर में प्रबन्धक डाॅ. अरुण प्रकाश तिवारी की उपस्थिति में विद्यालय के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी तथा शेमुषी विद्यापीठ में विद्यालय के डाइरेक्टर अभिषेक तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
सिकंदरपुर के बंशी बाजार स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी में प्रबंधक डॉ. देवेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडेय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। विद्यार्थियों ने डांस इंडिया, आकाश चूमे तिरंगा, आर्मी डांस और मेरा मुल्क मेरा देश सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुधा पांडेय, उप-प्रधानाचार्या शीला सिंह, शिक्षक जेपी तिवारी, दीपक तिवारी, राजकुमार पांडेय, दिलीप पांडेय आदि मौजूद थे।
भीमपुरा में कुबेर स्नातकोत्तर महाविद्यालय हसनपुर जजौली नंबर 2 में प्रबंधक राम किशोर सिंह, गुरुकुल विद्यापीठ बरौली चिऊटापुर में प्रबंधक ई.राजीव यादव, दुब्बर कृषक इंटर कॉलेज में प्रबंधक उमेश यादव, पन्ना स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशहा ब्राम्हण में प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह, महाराजा सुहेलदेव महिला महाविद्यालय में प्रबंधक बब्बन राजभर, रूपा इंटर कॉलेज में प्रबंधक बृजभान यादव, ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक मदन सिंह चौहान, सीतरामी ज्ञान दीप इंटर कॉलेज चक हबसापुर में प्रबंधक कैलाश यादव, इन्द्रासनी कुंवर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन भीमपुरा में प्रबंधक कैलाशपति सिंह, जीएसएचएस भीमपुरा में प्रबंधक डॉ ब्रजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
रतसर में गुड समरीटन स्कूल पर प्रबंधक संजय, शिवजी सिंह इंटर कालेज पर प्रबंधक नरेंद्र सिंह, चंद्रसुदर्शन हाई स्कूल पर प्रबंधक लोकेश पाण्डेय ने झंडा फहराया।
हल्दी में महावीर सिंह इंटरमीडिएट काॅलेज बादिलपुर पर प्रबंधक ई अरुण सिंह व प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह, सनबीम इंटरमीडिएट काॅलेज सोनवानी में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया। इस दौरान प्रबंधक अधिवक्ता अजय सिंह, प्रधानाचार्य अमित कुमार, बच्चा नन्द दुबे, शिव जी उपाध्याय, अमित पाण्डेय, सुमित चौबे अंशुल, आदि मौजूद रहे। वाई बीएन पब्लिक स्कूल दोपही अगरौली में प्रधानाचार्य अनिल यादव ने झंडारोहण किया, डायरेक्टर डाॅ कौशलेश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, राजेश तिवारी, प्रतिक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
-
झंडा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस
बेल्थरारोड। डीएवी इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य शिवशंकर कुसुमाकर ध्वज फहराया। जीएमएएम इंटर कॉलेज, देवेंद्र पीजी कॉलेज, बांकेबहादुर सिंह पीजी कॉलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल, न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, फतेहबहादुर सिंह शिवशंकर सिंह पीजी कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में सत्येंद्र इंटर कॉलेज, मझौवा उभांव में परमहंस इंटरमीडिएट कॉलेज, नवजीवन इंग्लिश स्कूल स्थित तहसील मार्ग में प्रिंसिपल ग्रेसी जाॅन, शारदानंद अंचल ग्रुप ऑफ कॉलेज ने झंडा फहराया। मां मतुरनी देवी नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर चंदाडीह में संस्थापक पूर्व विधायक केदारनाथ वर्मा ने ध्वजारोहण किया। दया छपरा के पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु प्रकाश मिश्रा ने झंडा फहराया। संवाद
शिक्षण संस्थानाें में फहराया गया तिरंगा
जयप्रकाश नगर। शिवनाथ सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया। इंदरपुर के श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं नगरा में झंडोत्तोलन प्रबंधक मंजू सिंह, शहबान इंटरनेशनल स्कूल व शहबान महाविद्यालय पर चेयरमैन इश्तियाक अहमद व एमडी ओसामा इश्तेयाक अहमद ने झंडारोहण किया। नेशनल कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक सैयद मुहम्मद युनूस व प्रिंसिपल नफीस हाशमी, जनता इंटर काॅलेज नगरा में प्रधानाचार्य डाॅ. उमेशचंद पांडेय, वीरांगना लक्ष्मीबाई उमा विद्यालय ढेकवारी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार राय व प्रशासक सुनीता देवी ने ध्वजारोहण किया।
बैरिया में जननायक स्व बाबू मैनेजर सिंह राजकीय पालीटेक्निक काॅलेज में निदेशक इंजीनियर अभिषेक सिंह ने ध्वजारोहण किया। द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय पर प्रबंधक डॉ नरेंद्र बहादुर राय ने ध्वज फहराया। भाजपा नेता सूर्यभान सिंह, भाजपा नेता विजयालक्ष्मी सिंह, चंद्र बदन मिश्रा समाज सेवी डॉक्टर विपुलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी दर्जनों शिक्षण संस्थानों पर झंडारोहण किया। विजयालक्ष्मी सिंह व चंद्र बदन मिश्रा द्वारा शहीद स्मारक बैरिया पर माल्यार्पण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बैरिया शांति देवी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय बैरिया व शिवकुमार वर्मा मंटन द्वारा आधा दर्जन शिक्षण संस्थानों पर झंडारोहण किया गया।
18 अगस्त को तिरंगा यात्रा में पहुंचे अर्पित करें श्रद्धांजलि: विजयलक्ष्मी सिंह
फोटो-27
बैरिया। पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री भाजपा नेता विजयलक्ष्मी सिंह ने आगामी 18 अगस्त को बैरिया में आयोजित तिरंगा यात्रा व शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैरिया पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त 1942 को बलिया को आजादी दिलाने के क्रम में शहीद होने वाले अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करना और उन्होंने नमन करना क्षेत्र के सभी लोगों का दायित्व है। वह रविवार को बैरिया डाक बंगला परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश में तेजी से विकास कर रही है। स्पष्ट किया कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के उत्तर में सरयू नदी का कटान व दक्षिण में गंगा नदी के कटान के कारण क्षेत्र का रकबा सिमटता जा रहा है। काटन को रोकने के लिए दीर्घकालिक बड़ी परियोजनाओं की जरूरत है। इस संदर्भ में मैंने जल संसाधन मंत्री तथा मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है। संवाद
स्वतंत्रता दिवस पर राधाकृष्ण अकादमी ध्वजारोहण करते विद्यालय परिवार के लोग। आयोजक- फोटो : Archive
स्वतंत्रता दिवस पर राधाकृष्ण अकादमी ध्वजारोहण करते विद्यालय परिवार के लोग। आयोजक- फोटो : Archive