फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को मिलेगा 10 रुपये में एलईडी बल्ब

Sat, 25 Apr 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहा है, चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो या समाजवादी आंदोलन सभी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। आजादी की चिंगारी बलिया के सपूत मंगल पांडेय ने लगाई, तो देश को सबसे पहले आजादी चित्तू पांडेय ने दिलाया। बलिया सूबे की सरकार में सबसे अधिक विधायक और मंत्री देने वाला जिला है।
विज्ञापन


ऐसे में सूबे के कई जनपदों को 24 घंटे बिजली मिल रही है, तो बलिया को कम बिजली क्यों दी जा रही ? यहां भी या तो 24 घंटा बिजली दिया जाए, या मंत्री पद कम किया जाए। ये बातें शनिवार को नगर के चित्तू पांडेय मोड़ के पास पांच एमबीए के अब्दुल वािहद  साहब विद्युत सब स्टेशन के उद्घाटन के अवसर पर सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कही। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री याशर शाह ने कहा कि अब जिले को अधिक से अधिक  बिजली मिलेगी।

बिजली कम खर्च हो इसके लिए गरीब परिवारों को 11 मई से 10 रुपये में एलईडी बल्ब उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए जनता को एक पैसा भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 08001805025 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
 इस अवसर पर पूर्वांचल विद्युत विभाग के एमडी अजय कुमार सिंह ने कहा कि रात को आठ बजे से सुबह पांच बजे तक तथा सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक लगातार नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति होगी। जिले में छह विद्युत उपकेंद्र नगर के चित्तू पांडेयमोड, बैरिया, सिकंदरपुर, रसड़ा, चितबड़ागांव, लोकधाम में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जबकि छह और उपकेंद्र शीघ्र ही बनने शुरू हो जाएंगे।

225 किमी. केबिल के साथ 96 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ताकि कहीं ओवर लोडिंग से विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो। कबीना मंत्री नादर राय ने टकरशन स्थित विद्युत उपकेंद्र को शहरी दर्जा देने की मांग की। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री याशर शाह ने कहा कि अब जिले को अधिक से अधिक  बिजली मिलेगी। इस मामले में पैसे को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।

 जिले में मुकम्मल ऊर्जा की व्यवस्था होने पर ही यहां उद्योगों का लगाना संभव होगा। कार्यक्रम को संबोधित करने से पूर्व सूबे के ऊर्जा राज्यमंत्री याशर शाह ने वैदिक मंत्रों के बीच नारियल फोड़कर चित्तू पांडेय चौराहे पर पांच एमबीए के विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर कबीना मंत्री अंबिका चौधरी के प्रतिनिधि शैलेश चौधरी पप्पू, विधायक जियाउद्दीन रिजवी, विधायक गोरख पासवान, जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, मुख्य अभियंता आजमगढ़ राजेंद्र प्रसाद, मुख्य अभियंता आशीष कुमार, परमात्मानंद पांडेय, नंदगोपाल, सिकंदर खां, व्यासजी, लक्ष्मण , राजकुमार, नईमदाद खां, डा. सदरे आलम, सोहनजी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें