फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने फूंका सीएमओ का पुतला

Sat, 25 Apr 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर के छात्र नेताओं ने सीएमओ का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष बसंत सिंह ने कहा कि जनपद में कुछ अधिकारी नेताओं की साठगांठ से सरकारी धन की लूटखसोट की जा रही है।
विज्ञापन



कहा कि इसे जनपद के छात्रनेता कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि जिले के सीएमओ केवल मीठा बोलकर सरकारी धन लूट रहे हैं। समय आने पर छात्रनेता सीएमओ से एक-एक पैसे का हिसाब करेंगे। आम जनता को अस्पताल में सरकारी सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं।

दवा और जांच के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है और आम जनता शोषण की शिकार हो रही है। इस मौके पर छात्रनेता नीरज प्रताप सिंह, धीरज सिंह, अविनाश राय, विनोद यादव, अशोक सिंह, सिद्धार्थ सिंह, राहुल, मनोज, उमेश, मुकेश आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें