फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवाद के पुरोधा थे छोटे लोहिया

Mon, 22 Jan 2018 10:59 PM IST
ballia
विज्ञापन
पं. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर जनेश्वर मिश्र पार्क में स्िथत उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाजवादी नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि मिश्र एक जुझारु और समाजवादी आंदोलन के अग्रदूत थे। वह गरीबों व किसानों की आवाज को आजीवन बुलंद करते रहे।पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि मिश्र के आदर्शों पर चल कर पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों को हक दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक मंजू सिंह, गोरख पासवान, सुभाष यादव, लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, राजमंगल यादव आदि थे। जीराबस्ती के जनेश्वर उपवन में श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री नारद राय के साथ ही नीवन राय गोलू समेत कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर प्रेमशंकर चतुर्वेदी, राजकुमार पांडेय आदि थे।
विज्ञापन


बैरियाः समाजवादी विचारक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की आठवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव शुभनथई में मनाई गई। गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में आ रही गिरावट चिंता का विषय है। पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि सच यह है कि आज की राजनीति जिस मोड़ पर पहुंच गई है। अध्यक्षता बैकुण्ठ मिश्र व संचालन लालू यादव ने किया। छोटे लोहिया के अनुज ताड़केश्वर मिश्र ने आभार जताया। बेल्थरारोड : पूर्व विधायक गोरख पासवान के आवास पर सोमवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मतलूब अख्तर, इरफान अहमद ,शमशाद बांसवारी, रामनाथ यादव, शाहिद भाई ,जमील अंसारी अादि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें