फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सात थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार को सात थाना प्रभारियों व 59 आरक्षियों का तबादला किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सदर कोतवाल रहे क्षितिज त्रिपाठी को अपराध शाखा व बांसडीह कोतवाली प्रभारी को प्रवीण सिंह को सदर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह कोतवाली, प्रभारी मानीटरिंग सेल/रिट सेल निरीक्षक हरिशंकर सिंह को प्रभारी निरीक्षक नरही, निरीक्षक विपिन सिंह को पुलिस लाइन से डीसीआरबी, थानाध्यक्ष नरही उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष दोकटी, थानाध्यक्ष दोकटी उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को थानाध्यक्ष सहतवार की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सहतवार उपनिरीक्षक अनिल सिंह को प्रभारी मीडिया सेल, थानाध्यक्ष पकडी उपनिरीक्षक लालमणि सरोज को थानाध्यक्ष खेजुरी, थानाध्यक्ष खेजुरी मिथिलेश कुमार को थानाध्यक्ष पकड़ी तथा प्रभारी मीडिया सेल उपनिरीक्षक कौशल पाठक को पीआरओ सेकंड बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें