फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 22 Feb 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित योगेंद्र गिरि मठ चट्टी के समीप रविवार की भोर में ट्रक ने तीन बैल गाड़ियों को टक्कर मार दिया। हादसे में गाड़ीवान सहित छह लोग घायल हो गए। तीनों बैलगाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच बैल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सभी घायल लोगों को सोनबरसा स्थित सीएचसी पहुंचाया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एचएच-31 पर चार घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी हरेराम यादव, राजन यादव और लालगंज निवासी लक्ष्मण यादव अपनी-अपनी बैलगाड़ी से रविवार की भोर में बिहार के छपरा जिले से पुआल लाने के लिए निकले थे। वे अभी बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप पहुंचे थे कि इसी बीच पीछे से आ रही ट्रक ने तीनों बैल गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में गाड़ीवान सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं तीनों बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं। एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच बैल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी गाड़ीवान हरेराम यादव (46), राजन यादव (40) और लालगंज निवासी लक्ष्मण यादव (60) के अलावा बैलगाड़ी पर बैठे लालगंज निवासी धूपन यादव (50),  लक्ष्मण (50) और गोपालपुर निवासी राजू (48) गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। बाद में हरेराम यादव और लक्ष्मण यादव की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भोर में ही एनएच-31 को जाम कर इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने सहित गाड़ीवानों को मुआवजा देने की मांग करने लगे।

मौके पर एसडीएम बैरिया सुशील प्रताप सिंह, एसओ बैरिया संजय कुमार सिंह, एसआई देवी लाल   और तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह पुलिस बल के पास पहुंच गए। एसडीएम द्वारा घायलों को आर्थिक सहायता देने के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद गांववालों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें