सागरपाली। फेफना थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित मां काली मंदिर में बनी पिंडी को बृहस्पतिवार की रात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंची महिलाओं ने खंडित पिंडी देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसपर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बहादुरपुर और पक्काकोट गांव के बीच में बने काली माता का मंदिर में आसपास के ग्रामीण प्रतिदिन पूजा करते हैं। शुक्रवार की सुबह गांव की महिलाएं पूजा करने पहुंची तो पिंडी खंडित मिली। स्थानीय निवासी अजय सिंह, मन्नू तिवारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद