फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो खंभे लगाकर ऊंचा किया हाईटेंशन तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान गांव में शुक्रवार को लटक रहे हाईटेंशन तार की जद में आने से एक युवक की मौत के बाद बिजली निगम सजग हुआ। शनिवार को बिजली निगम के कर्मचारियों ने लटक रहे तार को दो पोल लगाकर कर टाइट कर दिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ग्रामीण डेभा चौहान, सफीक खान, अरविंद राम और विनोद राम का कहना था को गांव के पोखरे के पास हाईटेंशन का तार बीते एक साल से लटक रहा था। नौ माह पहले डेभा चौहान के सिर में भी यह तार स्पर्श कर गया था, लेकिन गनीमत थी कि आपूर्ति बंद थी। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत भी की गई थी लेकिन तार को टाइट नहीं किया गया। शुक्रवार को जावेद शेख (24) की उसी तार की चपेट में आने से हुई मौत हो गई। शनिवार को युवक का शव गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान मौजूद सभी के चेहरे पर बिजली निगम के प्रति काफी आक्रोश दिखा और लोग इस मौत के लिए निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें