फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में पहुंची बीएचयू की तपिश

Mon, 25 Sep 2017 10:54 PM IST
ballia
विज्ञापन
बीएचयू के कुलपति का पुतला दहन करते काॅलेज के छात्र। - फोटो : ballia
विज्ञापन
बीएचयू की छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की धधक सोमवार को जिले में भी पहुंच गई। अलग-अलग कालेजों के छात्रों ने अलग-अलग तरीके से बीएचयू की घटना पर विरोध जताया। किसी ने बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका तो किसी ने शुद्धि-बुद्धि यज्ञ कर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने बीएचयू की छात्राओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बालेश्वर मंदिर में बीएचयू के कुलपति व वाराणसी के जिला प्रशासन के लिए शुद्धि-बुद्धि यज्ञ किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से प्रदेश के मुखिया योगी जी बने हैं, छात्र नौजवानों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। चाहे मामला गोरखपुर का हो या लखनऊ विश्वविद्यालय या फिर इलाहाबाद का। हद तो तब हो गई जब गांधीवादी तरीके से अपने आप को छेड़खानी से बचाने के लिए आंदोलित छात्राओं पर पुरुष पुलिस द्वारा आधी रात को लाठीचार्ज कर छात्राओं को घायल कर दिया गया।

छात्रों ने काली पट्टी बांधकर निर्णय लिया कि जब तक छात्राओं को इंसाफ नहीं मिलता और दोषी पुलिसकर्मियों तथा कुलपति पर कार्रवाई नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर अतुल पांडेय, सीताराम सिंह, मनीष सिंह, हिम्मत सिंह, मुकेश यादव, उज्ज्वल पांडेय, यशवर्धन सिंह, कर्ण प्रताप सिंह, प्रियव्रत सिंह, दीपक सिंह, शशिभूषण यादव, राजन यादव आदि थे।
विज्ञापन


उधर,  एससी कालेज के छात्रों ने भी बीएचयू की घटना के विरोध में बीएचयू कुलपति का पुतला फूंका। अविनाश सिंह नंदन ने कहा कि कुलपति के इशारे पर जिस तरीके से छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया, यह बीएचयू के इतिहास को कलंकित करने वाला है। छत्रनेताओं ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रावाई नहीं हुई तो पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के तत्वाधान में छात्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, छोटू यादव, सौरभ प्रताप राय, अर्जुन यादव, विकास सिंह, मनीष तिवारी, जीवन पांडेय, चंदन राजा आदि थे।
टीडी काॅलेज के छात्रनेताओं ने बीएचयू घटना को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह ने कहा कि बीएचयू की छात्राएं अपने सम्मान की रक्षा को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रही थीं जिसे जिला प्रशासन ने लाठी के बल पर दबाने का प्रयास किया। छात्रनेताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संजय राव, दिनेश यादव, ऋषिकेश पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, इंद्रजीत यादव, अजय यादव, सुमंत यादव, आदि थे। अध्क्षता प्रभुनाथ यादव व संचालन विक्रम प्रताप सिंह ने किया।

पूर्वांचल सांस्कृतिक प्रतिभा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश्वर अनाम ने भी बीएचयू की घटना की निंदा की। कहा कि बिना महिला पुलिस के ही लाठीचार्ज करना और आधी रात में कुलपति की ओर से छात्राओं को छात्रावास खाली करने के आदेश की जांच होनी चाहिए।

बैरिया के सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज के प्रांगण में सोमवार को बीएचयू में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया गया। छात्रनेता महाविद्यालय के प्रांगण में पूर्व वरिष्ठ अध्यक्ष निर्भय सिंह गहलौत के आयोजन में बीएचयू कापुतला फूंका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें